Sunday, January 5, 2020

नया वर्ष : इस साल का रिज़ोल्यूशन समाज हित मे !



Author- Robin Sharma 
Law student 

नया वर्ष प्रारम्भ हो चुका है l हर वर्ष की तरह यह साल भी एक नई ताजगी, नवीन स्वप्न के साथ नए संकल्पों, नई उम्मीदों से सराबोर है, जिसे आम भाषा मे हम रिज़ोल्यूशन कहते हैं l वर्ष के प्रारम्भ मे हर कोई अपना रिज़ोल्यूशन बनाता है जिसमे वो अपने आप को बेहतर बनाने के लिए कई संकल्पों का ब्यौरा तैयार करता है l साल के अंत तक कुछ लोग इन्हे पूरा करने मे खरे उतर जाते है वहीं कुछ लोगों के संकल्प रिज़ोल्यूशन की नोटबुक तक ही सिमित रह जाते हैं l नया साल सभी के लिए समान रूप से अवसर प्रदान करता है l अंतर इस बात का रहता है कि जो इसका सदुपयोग करता है वो आगे बढ़ जाता है और बाकियों के लिए अगला साल इंतज़ार करता है l सभी नई ऊर्जा, नई उमंग, के साथ अपना रिज़ोल्यूशन तैयार करते हैं ईनमे वे सभी संकल्प शामिल होते हैं, जिनमे वे स्वयं के हित मे सकारात्मक बदलाव की अपेक्षा रखते हैं l लेकिन हम एक ऐसे समाज मे जी रहे हैं, जहाँ धर्मनिश्पक्षता और एकता हमारी पहचान है, जिसे हमारे संविधान ने भी सर्वोपरि माना है जो सभी को समान रूप से अधिकार प्रदान करता है l इसी के साथ हमें बचपन से ही इस प्रकार की शिक्षा प्रदान की जाती है जो हमें समाज हित और राष्ट्र हित के लिए हमेशा कर्मठ रहने की प्रेरणा देती है 1



राष्ट्र का सुचारु रूप से संचालन करने के लिए हमारे यहाँ सरकारें है, प्रशासनिक और कानूनी व्यवस्था है जो जनता के उद्धार और उनके हितों की रक्षा करने के लिए हर दम तैयार है l ये हमारे लिए हर्ष की बात है कि आज की युवा पीढ़ी इस बात पर विश्वास करती है कि कुछ भी असंभव नहीं है l आज का युवा सही को सही और गलत को गलत कहने की ताकत रखता है l हम हर पल संकल्प लेने, प्रयास करने और उसे संभव करने के लिए तैयार रहते हैं l आने वाले वर्षों मे हममे मे से ही कोई वर्तमान मंत्रियो, प्रशासनिक अधिकारीयों, कानूनी सलाहकारों एवं विभिन्न विशेषज्ञों की जगह लेगा l ऐसी स्थति मे हमें अपने संकल्पों का दायरा बढ़ाना होगा l स्वयं के हित के अतिरिक्त हमें हमारे समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए कदम बढ़ाने होंगे l देश की अनेकों उपलब्धियों और उन्नति के बावजूद हमारे देश मे आज भी कई ऐसी छोटी बड़ी त्रुटियाँ हैं जो कहीं ना कहीं हमें आगे बढ़ने से रोक रही है l आये दिन हमारा ऐसी कई घटनाओं से परिचय होता है जिन्हे देखकर या सुनकर हमारा मन विचलित हो उठता है और दिमाग़ मे एक सवाल आता है कि क्या इसे रोका या सुधारा नहीं जा सकता l हमें इस प्रश्न को संकल्प मे बदलना होगा और यह निश्चय करना होगा कि हम हमारे आसपास हो रही गलत गतिविधियों को रोकने मे हमारा पूर्ण योगदान करेंगे l आज की युवा पीढ़ी कल का भविष्य है, कल की आवाज़ है l हमें नए वर्ष के रिज़ोल्यूशन को समाज सुधारक के रूप मे तैयार करना होगा l आये दिन हम ऐसे कई लोगों को देखते हैं जिनके साथ अन्याय हुआ है या उनका हक़ मारा गया है l अगर हम कानून के जानकर हैं तो हम उन्हें सही मार्गदर्शन दे सकते हैं और यदि नहीं हैं तो उन्हें कानूनी सलाहकार के पास पहुंचा सकते हैं l हमारी इस छोटी सी सहायता से उन्हें न्याय मिलने मे आसानी होगी l आज के इस आधुनिक युग मे सोशल मीडिया का बोलबाला है l युवा पीढ़ी इसका सदुपयोग करके राष्ट्र के सुधार मे एक महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर सकती है l
बदलाव प्रकृति का नियम है और यह बड़े हर्ष कि बात है कि आज हम इस बात को सही साबित कर रहे हैं l आज का युवा सकारात्मक बदलाव कि चाह रखता है, सही का समर्थन करने मे और गलत के खिलाफ आवाज़ उठाने मे वो पीछे नहीं हटता l हर एक युवा कि यही आदत देश को तरक्की कि राह पर आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी l इसी सोच को कायम रखते हुए हम इस साल संकल्प लेते हैं कि हम ज़रूरतमंदो कि मदद करेंगे, हितकारी को उसका हक़ दिलाएंगे, अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे, सरकार द्वारा विभिन्न वर्गो के हित मे बनाई गयी योजनाओं का सुचारु रूप से संचालन करवाएंगे और हमेशा अपनी काबिलियत और शिक्षा का इस्तेमाल समाज सुधार के कार्यों मे करेंगे l इसी संकल्प के साथ मे आप सभी को नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें देता हुँ l

No comments:

Post a Comment

नया वर्ष : इस साल का रिज़ोल्यूशन समाज हित मे ! Author- Robin Sharma  Law student  नया वर्ष प्रारम्भ हो चुका है l हर वर्ष की त...